Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट

  • आक्रोश, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: शनिवार को सरधना में समुदाय विशेष के एक युवक ने भगवान हनुमान जी की एक आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डाली तो हंगामा मच गया। कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने रात में ही दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। हिंदू संगठन की ओर से आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।

शनिवार को कुछ युवकों ने फेसबुक पर देखा कि समुदाय विशेष के एक युवक द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई है। जिसमें भगवान हनुमान जी की फोटो आपत्तिजनक स्थिति में पोस्ट की गई थी। यह देखकर हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश फैल गया। रात में ही कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंच गए।

25 13

जानकारी प्राप्त करने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में दबिश देकर नंगला रोड नई बस्ती निवासी आरोपी को हिरासत में ले लिया। हिंदू संगठन की ओर से कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इनामी बद्दो के गुर्गे मकान कब्जाने की दे रहे धमकी

मेरठ: रेलवे रोड थाना क्षेत्र देवपुरी निवासी कई महिलाओं ने बदन सिंह बद्दो के गुर्गों पर मकान कब्जाने की शिकायत पुलिस आॅफिस पर की है। विधवा महिलाओं का आरोप है कि कुछ भूमाफिया उनके घरों को खाली कराने की धमकी दे रहे हैं। देवपुरी 16 निवासी मीन पत्नी स्व कल्लू, सुरेन्द्र कौर स्व मोहन सिंह, खजानी पत्नी स्व. होशियार सिंह, परमजीत पत्नी सतनाम सिंह सहित कुछ लोग शुक्रवार को पुलिस आॅफिस पहुंचे और भूमाफियाओं पर घरों के कब्जाने के प्रयास का आरोप लगाया।

विधवा महिलाओं ने बताया कि वे 77 सालों से अपने घरों में रहती हैं। उनके पतियों का देहांत हो चुका है। आरोप है कि पड़ोसी श्रवण, नदीम, बादली व कुछ अन्य भूमाफिया लोग उनके घरों पर कब्जा करने के प्रयास में हैं। वे खुद को ढाई लाख ईनामी बदन सिंह बद्दो का गुर्गा बताकर उन्हें धमकी देते हैं। वे कहते हैं कि या तो घरों को खाली कर दो, नहीं तो गोली मार देंगे। पीड़ित महिलाओं ने एसएसपी से उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना सीओ सदर कैन्ट को मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पर जबरन प्लॉट कब्जाने का लगाया आरोप

कंकरखेड़ा: रिटायर्ड आर्मी आॅफिसर ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष पर प्लॉट कब्जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी पर धमकाने व मारपीट का भी आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना क्षेत्र की सरस्वती विहार निवासी प्रेम सिंह पुत्र वीर सिंह ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह आर्मी के रिटायर्ड अधिकारी हैं।

उन्होंने लगभग 22 साल पूर्व खिर्वा फ्लाईओवर के पास 260 वर्ग गज का एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट खरीदने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने उस पर एक रेस्टोरेंट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। जिला पंचायत अध्यक्ष उसके प्लॉट पर कब्जा कर अपने रेस्टोरेंट की पार्किंग बनाना चाहते हैं। पीड़ित का आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने कुछ दिन पूर्व उनसे कम पैसों पर प्लॉट खरीदने की बात कही थी।

जिस पर पीड़ित ने प्लॉट बेचने के लिए मना कर दिया था। आरोप है कि जिला पंचायत ने उनके साथ मारपीट की थी। वही प्लॉट नहीं बेचने पर जबरन कब्जा करने की बात कही थी। गुरुवार शाम पीड़ित अपने परिजनों संग प्लॉट पर पहुंचा। जहां उसने देखा कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने जेसीबी मशीन से उनके प्लॉट में मिट्टी का भराव करा दिया है।

विरोध करने पर जिला पंचायत ने अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच पड़ताल के लिए एक टीम लगा दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img