Sunday, June 28, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस नेता नकुल दुबे ने योगी और मोदी सरकार को घेरा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि योगी और मोदी सरकार का महिमा मंडन हो रहा है हालात उसके विपरीत चल रहे हैं। अपराध के मामलों में चाहे हत्या या फिर बलात्कार के मामले हो, उसमें बेतहाशा वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य, बेरोजगारी, महंगाई हर तरफ जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। अस्पतालों में लम्बी-लम्बी लाइन लगी हैं, डेंगू के मामले में सरकारी अस्पताल इलाज दे पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

प्लेटलेट्स की व्यवस्था कराने में अस्पताल असक्षम हैं, सरकारी अमला असहाय महसूस कर रहा है। ईमानदार कर्मचारियों का अभाव है। फागिंग अगर डेंगू ग्रस्त क्षेत्र आलमबाग व फैजुल्लागंज में कराना है तो सरकार नदी के किनारे फागिंग कराने की बात कर रही है। जनता के साथ एक गजब मजाक चल रहा है पर जनता सब समझ रही है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, के मामले में उत्तर प्रदेश की पार्ट- 2 योगी सरकार को जनता ने फेल मान लिया है और आने वाले हर चुनाव में चाहे व निकाय चुनाव हो या लोकसभा का चुनाव, उत्तर प्रदेश में काबिज भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाने का मन बना लिया है।

उन्होंने आगे कहा कि आज देश में सच बनाम झूठ की लड़ाई चल रही है। सच अगर सुनना हो, देखना हो तो राहुल गांधी की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा में देखा एवं सुना जा सकता है। जहां देश की पीडित जनता, किसानों, मछुआरों, बेरोजगारों, आदिवासियों, की पीड़ा को सुना जा रहा है और भविष्य में उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया जा रहा है। अगर झूठ, फरेब, चार सौ बीसी देखना है तो भारतीय जनता पार्टी के किसी कार्यक्रम में देखा जा सकता है, जहां पर हजारों करोड़ों की बाते होती है मगर धरातल पर सिर्फ पांच किलो राशन के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। देश को विश्व गुरू बनाने का सपना दिखाया गया मगर धरातल पर लगता है कि व्यक्ति जीवन पर्यन्त पांच किलो सरकारी राशन पर निर्भर रहने के लिए मजबूर रहेगा।

प्रवक्ता संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक घटना का जिक्र करते हुए दुबे ने कहा कि अभी बेमौसम बारिश के बाद जनपद बहराइच के एक गांव में मैं गया जहां पूरी की पूरी धान की फसल बर्बाद हो गयी और फसल बीमा कंपनियों ने पानी से डूबी फसल का मुआवजा देने से मना कर दिया। सड़कों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ की सड़कों का हाल बहुत खराब है। दीपावली में मुफ्त सिलेण्डर की बात भी खोखली निकली। इस झूठ के आडंबर को हमें आपको मिलकर खत्म करना होगा।  देश के अडानी अंबानीकरण को रोकना होगा और भारत का पुराना गौरव वापस दिलाना होगा। आईये हम सब मिलकर राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से जुडे़। झूठ का पर्दाफाश करें सच के साथ चले और देश के वास्तविक विकास में अपना योगदान दें।

प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि इसी क्रमशः लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने नगर निकाय चुनाव की तैयारी के साथ साथ संगठन की समीक्षा  की गयी।

बैठक में सर्वश्री पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला  प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह, सैफ अली नकवी, अभिषेक पटेल, सुशील पासी, प्रदेश सचिव दुर्ग विजय सिंह मान, जीत लाल सरोज, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रवक्ता संजय गौतम, आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: फल से ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं जामुन के बीज, जानिए इसके लाभ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: रविवार को सहारनपुर में जुटेंगे प्रदेशभर से सिख समाज के प्रतिनिधि

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की...

Gold-Silver: सोने में इस हफ्ते बड़ी गिरावट, चांदी भी 15 हजार रुपये से ज्यादा टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर अस्थिरता कम...

Noida News: सीएम योगी का गौतमबुद्ध नगर दौरा, दो बड़ी परियोजनाओं से पश्चिम यूपी को नई गति

जनवणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को...
spot_imgspot_img