जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: पचपेड़वा थाना पुलिस से सड़क किनारे लावारिस छह बोटा लकड़ी बरामद किया है, बोटा पर नम्बर पड़ा है।इस बारे में भाभर रेंज के रेंजर कुटेश त्यागी ने बताया कि अवैध कटान की कोई सूचना नहीं है, बरामद लकड़ी सीज किया जायेगा। इस बारे में प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया है वन विभाग जंगल की सुरक्षा में प्रतिदिन निरीक्षण करते है,वन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही भी किया गया है।

