- 15वेें अर्बन मोबिलिटी इंडिया एक्जिबिशन और एक्सपो में लगे रैपिड ट्रेन के बूथ पर उमड़ी भीड़
- बजा ढंका: आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्री ने प्रोजेक्ट को सराहा
- देश में चलने वाली पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन होगी रैपिड
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन रैपिड का जलवा अब केरल तक जा पहुंचा है। शुक्रवार को केरल के कोच्चि शहर में 15वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया एक्जिबिशन व एक्सपो में आरआरटीएस का पूरा बूथ सजाया गया। इस बूथ पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और उन्होंने आरआरटीएस के रैपिड प्रोजेक्ट को खूब सराहा।
इससे पूर्व केन्द्री आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बूथ का उद्घाटन किया। केरल के कोच्चि में शुक्रवार को शुरू हुए एक्जिबिशन व एक्सपो में रैपिड पर लोगों का फोकस रहा। लोगोें ने देश में इस प्रकार के पहले प्रोजेक्ट को हाथों हाथ लिया। बूथ पर एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने लोगों से रैपिड प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी साझा की।

इस अवसर पर एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय सिंह ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी को बूथ पर रैपिड की खासियतों से अवगत कराया। मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी रैपिड प्रोजेक्ट की प्रशंसा की और इसे एनसीआर के यातायात में एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने इस बात पर एनसीआरटीसी के अधिकारियों को बधाई दी कि कोरोनाकाल के दो साल की चुनौतियों के बावजूद रैपिड अपने तय समय से पूर्व ही लोगों को सेवाएं देने के लिए तत्पर है।
पूरी तहर मेक इन इंडिया पद्धिति के आधार पर बनाई जा रही इन ट्रेनों की खासियत जानने के लिए बड़ी संख्या में लोग इस बूथ के इर्द गिर्द ही घूमते रहे। कोच्चि में यह प्रदर्शनी शुक्रवार से शुरू हुई जो रविवार तक चलेगी। यह प्रदर्शनी केरल सरकार के सहयोग से एमओएचयूए द्वारा आयोजित की जा रही है। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में मेट्रो रेल कंपनियों के प्रबंध निदेशकों के अलावा परिवहन उपक्रमों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा केन्द्र एवं राज्य सरकारों के नीति निर्माण संबधी कई अधिकारी मौजूद थे।

