जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है, उसमें उर्वशी साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी एक साथ पोज देते दिख रहीं हैं। तस्वीर में चिरंजीवी ने उर्वशी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और दोनों के चेहरे पर लंबी स्माइल है। लुक की बात करें तो चिरंजीवी ग्रे जींस और व्हाइट टी-शर्ट में है। वहीं, उर्वशी ने रेड कलर का शर्ट और पिंक कलर की जींस पहनी हुई है। ओवरऑल उर्वशी हमेशा की तरह ही काफी सुंदर लग रही हैं।
इस तस्वीर के साथ उर्वशी रौतेला ने कैप्शन में लिखा, ‘जब मैं पुरस्कार जीतती हूं, तो मैं अपने माता-पिता के बारे में सोचती हूं। मेरे लिए, सबसे अच्छा होने का मतलब अलग-अलग देशों और ब्रह्मांड में इसे साबित करना है। आभारी मेगास्टार चिरंजीवी।’ सोशल मीडिया पर चिरंजीवी संग उर्वशी रौतेला की तस्वीर काफी पसंद की जा रही है।
इस फोटो पर अब तक 2 लाख 83 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस तस्वीर पर कई लोगों ने उर्वशी के लुक की तारीफ की है। तो कुछ लोगों ने ऋषभ पंत के नाम पर अभिनेत्री के मजे लिए हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों दिवाली के मौके पर मेगास्टार चिरंजीवी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाल्टेयर वीराया’ का एलान किया था, जो एक्शन बेस्ड फिल्म होगी।

इस फिल्म का निर्देशन बॉबी कोल्ली द्वारा किया जाएगा। फिल्म में चिरंजीवी के अलावा, श्रुति हासन दिखाई देंगी। उर्वशी रौतेला का इस फिल्म में एक आइटम सॉन्ग है। गाने को ग्लैमरस डीवा और चिरू के बीच फिल्माया जाएगा। फिल्म के स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग के लिए एक बड़े सेट का निर्माण किया जाना है।

