Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

महिलाओं ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र

  • अध्यक्ष व सचिव पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: गुलाब स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी (विरा) को प्रार्थना पत्र सौंपकर समूह के अध्यक्ष व सचिव पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना नागल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पहाड़पुर निवासी संजूल पत्नी संजूल पत्नी संदीप तथा सचिव अन्नू पत्नी बिटटू ने मिलकर गुलाब स्वयं सहायता समूह बनाया जिसमें गांव की ही 9 महिलाएं भी शामिल की गयी।

इन दोनों ने हमें 2019 से लेकर 2022 तक का कोई हिसाब नहीं दिया है तथा खाते में 22000 रूपये तीन बार आये उनका भी कोई हिसाब नहीं दिया। हम महिलाएं जो प्रत्येक महीने की बचत तथा ब्याज देते हैं, उनका भी कोई हिसाब नहीं दिया। राशन डीलर से जो अनाज, चावल आंगनबाड़ियों को दिया था उसका भी सही हिसाब नहीं दिया।

हम महिलाओं ने बीडीओ नागल को भी प्रार्थना पत्र दिया तो ब्लाक मिशन मैनेजर ने भी इन्हीं लोगों का पक्ष किया तथा हमें समूह से बाहर निकालने की धमकी दी गयी। महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा उपायुक्त मनरेगा को भी प्रार्थना पत्र दिया लेकिन, आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई तथा समूह के खाते में 10,5000 रूपये आंगनबाड़ियों के राशन के किराये के आये सभी को संजूल पत्नी संदीप ने 70,000 रूपये बताये क्योंकि उसमें से 50 हजार रूपये ब्लाक वालों के होंगे वरना कोटा पास नहीं होगा।

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि अध्यक्ष संजूल व सचिव अन्नू ने उनके साथ धोखाधड़ी कर और सारे रूपये हजम कर लिये हैं। पीड़ित महिलाओं ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित महिलाओं में नीशू, रेशमा, ममता, राजकुमारी, प्रीता, रानी, उर्मिला, रेखा, मौसम शामिल रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img