जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: वाणी अखिल भारतीय हिंदी संस्थान के तत्वावधान में बाल दिवस के मौके पर आयोजित संगोष्ठी में नन्हे-मुन्ने बच्चों को सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी अभिभावकों से स्वयं और बच्चों बुद्धि और कौशल वृद्धि के लिए समाचार पत्र और ज्ञानवर्धक पत्रिकाएं पढ़ने की अपील की गई।

