जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: विवेक कॉलेज आफ लॉ बिजनौर के छात्र/छात्राओं ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का भ्रमण कर वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली के अर्न्तगत विवादो को समझौते के आधार पर निर्णीत होने का विस्तार से अध्ययन किया। विवेक कॉलेज के सभी छात्र/छात्राओं ने न्यायालय कक्ष मे जाकर इस प्रक्रिया को समझाते हुए वाद कारियों से उनके हितों के बारे में बात की। वरिष्ठ अधिक्ता कुलदीप सिंह चौहान ने छात्र/छात्राओं को जिला बार हाल मे राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य के बारे मे समझाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पप्पू सिंह ने कहा कि लोक अदालतों के आयोजन से न्यायालय पर मुकदमों के भार में काफी कमी आयी है।

