जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: एसपी के नया सवेरा अभियान ने जनपद में नशे का धंधा करने वालों में हड़कम्प मचाया हुआ है। अभियान के अन्तर्गत पुलिस लगातार नशे का गौरख धंधा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करती आ रही है। इसी क्रम में चांदपुर पुलिस ने औषधि निरीक्षक के साथ मिलकर कई मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान दो मेडिकल स्टोर पर भारी मात्रा में नशीली दवाईयां मिली जिसके चलते दोनों मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। इस कार्यवाही से चोरी छिपे नशीली दवाईयां बेचने वाले मेडिकल स्टोर स्वामियों में हड़कम्प मचा हुआ है।

