जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: आक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नहटौर के प्रांगण में नहटौर पीजी डिग्री कालेज एवं आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान नया सवेरा के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने उपस्थित सभी अभिभावकों, पत्रकारों, अध्यापकों तथा समस्त छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सभी से नशे के खिलाफ सरकार की लड़ाई में सहयोग करने और नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

