Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

भतीजे ने ताऊ को गोली मार उतारा मौत के घाट

  • चांदीनगर थाना क्षेत्र के पांची गांव में दिन निकलते ही भतीजे ने की हत्या
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दोनों परिवारों में बना तनाव

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: रिश्तों की मजबूती की डोर इन दिनों टूटती जा रही है। ऐसा ही एक मामला चांदीनगर क्षेत्र के पांची गांव में दिन निकलते ही देखने को मिला। यहां एक भतीजे ने पुराने विवाद के चलते अपने ताऊ को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद एसपी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

पांची गांव निवासी 60 वर्षीय इनामुलहक पुत्र निजामुलहक बुधवार सुबह सात बजे अपने पुत्र जुबैर के साथ बस स्टैंड स्थित अपने पुत्र के मेडिकल स्टोर पर जा रहे थे। इनामुलहक कभी कभी कपडा फेरी का कार्य करता था।

16 1
मृतक की फाइल फोटो।

जब वह गांव के ही पूर्व प्रधान नासिर के घर के समीप पहुंचे तो इनामुलहक के दो भतीजे वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे।

14 1

विवाद ज्यादा बढने पर दोनो युवक अवैध हथियार लेकर ताऊ इनामुलहक के पास पहुंचे और उन पर फायर झोंक दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई और इनामुलहक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

17 1

हत्या के बाद दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसपी अभिषेक सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। हत्या का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img