Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

मिर्जापुर पल्लावाला में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • स्वाट टीम व धामपुर पुलिस नें मौके से एक अभियुक्त किया गिरफ्तार
  • तीन तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, लोहे की नाल व शस्त्र बनाने को उपकरण किए बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: अपराध व अपराधियों के खिलाफ एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत धामपुर पुलिस व स्वाट टीम ने मिर्जापुर पल्लावाला में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चार तमंचे सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये ।

मंगलवार की रात को स्वाट टीम व थाना धामपुर पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त करीमुद्दीन पुत्र अलीमुद्दीन निवासी गांव मिर्जापुर पल्लावाला थाना धामपुर के घर में बने तहखाने में अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए मौके से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से तीन तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, तीन तमंचे पुराने, भारी मात्रा में अधबने तमंचे तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

पूछताछ नें आरोपी करीमुद्दीन नें पुलिस को बताया कि अत्यधिक पैसा कमाने की लालच में अवैध शस्त्र बना कर बेचना शुरू कर दिया। दस वर्षो से यह कार्य फारूख के साथ मिलकर करता था, जिसकी मृत्यु चार वर्ष पहले हो चुकी है। इस समय चुनावी माहौल चल रहा है, इस दौरान शस्त्रों की मांग बढ़ जाती है।

आरोपी ने बताया कि वह तंमचों को अच्छी कीमत लगभग पांच हजार से दस हजार रूपये तक में बेचता था जिससे मेरे घर का खर्च व शौक पूरे हो जाते थे।

एसपी बिजनौर डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि स्वाट टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरिक्षक धामपुर अरूण कुमार त्यागी, उपनिरिक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरिक्षक अजय कुमार मिश्रा, आरक्षी नीरज, आरक्षी सहदेव, आरक्षी चालक पंकज शर्मा तथा स्वाट टीम में प्रभारी स्वाट मनोज कुमार, उपनिरिक्षक संजय कुमार, आरक्षी दिग्विजय, आरक्षी मोनू, आरक्षी रणजीत मलिक, आरक्षी सुनित, आरक्षी रईश, आरक्षी खालिद आदि मौजूद रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img