Wednesday, May 27, 2026
- Advertisement -

एडीजे के आवास में हुई चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

  • यें नहीं पता था जज साहब का हैं मकान, चोरों ने स्वीकार की घटना
  • चोरी किया गया लैपटॉप, एलईडी, बूफर नाले से बरामद, दो सगे भाइयों सहित तीन शातिर चोर गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवास में हुई चोरी की घटना का एसओजी सर्विलांस व पुलिस की संयुक्त टीमों ने खुलासा कर दिया हैं। घटना में शामिल दो सगे भाइयों सहित तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर चोरी की गई एलईडी, लैपटॉप व बूफर को भी बरामद कर लिया हैं।

16/17 नवंबर की रात को कैराना में शामली रोड स्थित अंबा मैरिज होम के निकट प्राइवेट आवास में किराए पर रह रहे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार हुड्डा के आवास के ताले तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। मकान से एक एलईडी, लैपटॉप व बूफर चोरी हुआ था। एडीजे की आवास में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। जज के अर्दली चंद्र प्रकाश की ओर से अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। एसपी अभिषेक ने एसओजी सर्विलांस व पुलिस की टीमों को जल्द से जल्द घटना के खुलासे के लिए निर्देशित किया था।

रविवार की शाम करीब 8 बजकर 50 मिनट पर पुलिस ने गांव मन्नामाजरा स्थित बाईपास पुल के नीचे से दो सगे भाइयों शशांक उर्फ शैंकी व मयंक पुत्र कमल निवासी मोहल्ला बेगमपुरा थाना कैराना तथा दीपक पुत्र नाथीराम निवासी मोहल्ला पंसारियान थाना शामली को गिरफ्तार किया। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे एएसपी ओपी सिंह ने कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि तीनों शातिर चोर मेन रोड सड़क के किनारे बंद मकानों को निशाना बनाते हैं। योजना के तहत घटना से पहले न्यायिक अधिकारी के आवास की शशांक ने रैकी की थी। तभी रात के समय तीनों शातिर चोरों ने आवास के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

आवास से चोरी की गई एलईडी, लैपटॉप व बूफर को बरामद कर लिया गया हैं। साथ ही घटना में प्रयोग की गई बाइक, लोहे की फाली व एक चादर तथा पूर्व में झिंझाना से चोरी किए गए 2 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img