Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद आज 72वां बर्थडे करेंगे सेलिब्रेट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद आज अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रजा मुराद का जन्म उत्तर प्रदेश के रामपुर में 23 नवंबर 1950 में हुआ था। उनका पूरा नाम रजा अली मुराद है और उनके पिता मुराद साहब भी भारतीय सिनेमा के एक मशहूर अभिनेता रह चुके हैं।

रजा मुराद बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्होंने फिल्म एवं टेलीविजन इंस्टीट्यूट से एक्टिंग सीखी। उनके फिल्मी करियर की तीन सुपरहिट फिल्में राम तेरी गंगा मैली, राम-लखन और रामलीला थीं और वे कई सालों से अयोध्या की रामलीला में अभिनय भी करते रहे हैं। रजा मुराद अब तक के अपने फिल्मी करियर में करीब 200 फिल्में कर चुके हैं।

अपनी बुलंद आवाज और अभिनय के दम पर भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाने वाले बॉलीवुड के मशहूर खलनायक रजा मुराद का आज जन्मदिन है। फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने से मशहूर हुए रजा मुराद का फिल्मी करियर काफी विवादों से भरा रहा था।

चाहे अपनी कजिन जीनत अमान के साथ रेप सीन शूट करना हो या फिर पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार के साथ रोमांटिक फोटोशूट करवाना हो। रजा मुराद अपनी निजी जिंदगी से ज्यादा प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। एक समय ऐसा था कि जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा के साथ फोटोशूट करवाने को लेकर रजा को काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी थी।

यह बात भी शायद कम लोगों को ही पता होगी कि रजा मुराद राजनीति में भी आने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दरअसल, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में रजा मुराद को कांग्रेस टिकट ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने बड़ी विनम्रता से चुनाव लड़ने से मना कर दिया। उनका कहना है कि चुनाव लड़ना एक जिम्मेदारी वाला काम है। फिल्मों की व्यस्तता के चलते वे इस जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन नहीं कर पाएंगे। रजा मुराद का ऐसा मानना है कि जिसका जो काम है उसे वही काम करना चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img