जनवाणी ब्यूरो |
रूड़की: गुरुवार को स्पर्श गंगा टीम ने स्वच्छता अभियान चलाकर गंग नहर के घाट और पौड़ी को पूरी तरह चमका दिया। इस दौरान स्पर्श गंगा टीम के द्वारा गंग नहर के तल में जमा कूड़ा करकट इकट्ठा कर बाहर एक निश्चित स्थान पर निस्तारित कराया गया। स्वच्छता अभियान में शहर विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति और अन्य काफी लोग शामिल रहे।
स्वच्छता अभियान में भागीदारी करने वाले सभी लोगों का शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने हौसला अफजाई किया। उन्होंने कहा कि गंग नहर गंगा का छोटा स्वरूप है। इसीलिए गंगनहर को भी स्वच्छ रखना जरूरी है। गंग नहर के जरिए गंगाजल दिल्ली तक पहुंचता है वहां पर लोग इसका उपयोग पीने के लिए करते हैं।
गंग नहर किसानों की जीवन रेखा है। यदि गंग नहर में स्वच्छ पानी रहेगा तो निश्चित रूप से वातावरण स्वच्छ रहेगा और इससे आमजन पूरी तरह स्वस्थ रहेगा। शहर विधायक ने कहा है कि शिक्षा नगरी के सौंदर्यीकरण में गंग नहर चार चांद लगा रही है इसलिए भी गंग नहर को पूरी तरह स्वच्छ रखना जरूरी है।

गंग नहर की पौड़ी हर समय चमकती रहनी चाहिए और घाट भी पूरी तरह साफ सुथरे रहने चाहिए। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर है इसीलिए हम सब का नैतिक कर्तव्य बनता है कि गंग नहर और गंगा के सभी घाट पूरी तरह साफ सुथरे रहे। ताकि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां से अच्छा संदेश लेकर जा सके।
इस अवसर पर मेयर गौरव गोयल ने कहा है कि गंगा और गंगा नहर पूरी तरह सोच रहे हम सबको इस ओर गंभीरता पूर्वक प्रयास जारी रखने चाहिए।उन्होंने कहा है कि यदि गंग नहर में गंदगी जमा होगी तो निश्चित रूप से भूजल भी दूषित होगा और इसका सीधा प्रभाव आम व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने स्पर्श गंगा सामाजिक संस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्पर्श गंगा का गंग नहर सफाई अभियान सराहनीय है। स्वच्छता अभियान में भाजपा के जिला महामंत्री आदेश सैनी,भाजपा मंडल अध्यक्ष परवीन सिंधु,अभिषेक चंद्रा, महिला मोर्चा भाजपा रीता चमोलि,प्रतिभा चौहान,ममता राणा, राज्यमंत्री शोभारम प्रजापति,पंकज नंदा,टोनी गंगाभक्त आदि लोग मौजूद रहे।

