Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

ढाई साल बाद बेटी को देख छलक गए आंसू

  • जिला अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: केरल के जिस परिवार की महिला और उसके पति को ठगों ने लाखों का चूना लगाया था, वो परिवार अब पूरी तरह से ठीक हो गया और उनको जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस परिवार को भले ठगी में गये लाखों रुपये भले न मिले हो लेकिन परिवार में मेल मिलाप जरुर हो गया। ढाई साल पहले बेटी के प्रेम विवाह करने से मां बाप ने बेटी से नाता तोड़ लिया था। शुक्रवार को जब मां बेटी मिली तो काफी देर तक सीने से लगकर आंसू बहाती रहीं।

केरल के त्रिवेन्द्रम निवासी दंपति अभिलाष और उसकी पत्नी अमिथा व राहुल और उसके पिता को राजस्थान निवासी अनिल बैरवा ने नौकरी के नाम पर मेरठ होटल में बुलाया था। उसने बुधवार की शाम को एक कमरे में बुलाया ओर उन्हें खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। बुधवार की शाम सभी को बेहोश करने के बाद अनिल शाम के वक्त होटल से नीचे आया और सदर सराफा बाजार में ज्वैलरी शॉप से 90 हजार के आसपास कीमत की ज्वैलरी खरीद कर फरार हो गया था।

आज शाम को जब युवती अमिथा की मां अय्यपन मेरठ आई और बेटी और पोती को देखा तो आंख से आंसू छलक गए। मां काफी देर तक बेटी को प्यार करती रही और दर्द कम करने का प्रयास करती रही। आबूलेन चौकी इंचार्ज के के मौर्य ने परिवार की मदद करते हुए उनको रवाना किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img