Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

लोहा गलाने वाली भट्टी में युवक को जिंदा जलाया

  • फैक्ट्री मालिक सहित अन्य कर्मचारी फरार 

जनवाणी संवाददाता |

गाजियाबाद: सिहानी गेट थाना क्षेत्र के गांव सिहानी में रहने वाले एक युवक को धौलाना थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में लोहा गलाने वाली भट्टी में जिंदा जलाए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री मालिक व फैक्ट्री में कार्यरत अन्य कर्मचारी फरार हो गए। यही नहीं घटना को आत्महत्या करार दिया जाए इसलिए सीसीटीवी फुटेज गायब कर दिए। मौके से हार्डिक्स गायब है।

धौलाना एसएचओ. सत्येंद्र कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का प्रतीत होता है रंजिश के चलते ही घटना को अंजाम दिया गया होगा। पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की असली वजह का पता चलेगा। जानकारी के अनुसार गांव सिहानी के रहने वाले अरुण त्यागी ने बताया कि उनके छोटे भाई अनुराग त्यागी धौलाना क्षेत्र के कोका कोला फैक्ट्री के पास स्थित खेकड़ा इंडस्ट्रीज में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

हर रोज की भांति आज भी अनुराग ड्यूटी के लिए निकले थे। उनके चेहरे पर किसी भी प्रकार की कोई शिकन नहीं थी।
शाम को पता चला कि अनुराग की लोहा गलाने वाली भट्ठी में अचानक गिरने से मौत हो गई। अनुराग त्यागी सिहानी में अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते थे। अरुण त्यागी ने बताया कि फैक्ट्री एक विशेष समुदाय की है जिसमें अधिकतर उन्हीं के आदमी काम करते हैं।

फैक्ट्री में लोहा गलाने का काम होता है। उन्होंने बताया कि 1600 डिग्री टेंपरेचर की भट्ठी में अनुराग त्यागी को जानबूझ कर झोंक दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने फैक्ट्री मालिक आरिफ सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है अनुराग त्यागी की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img