Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

वर्धमान कॉलेज में सामाजिक मनोविज्ञान पर किया व्याख्यान

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: वर्धमान कॉलेज में आनलाइन माध्यम से चल रहे व्याख्यानमाला के क्रम में गुरूवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत सामाजिक मनोविज्ञान पर विस्तार से बात की गई। मिशन शक्ति की कोआर्डिनेटर डा. शशिप्रभा ने परंपरागत सामाजिक मनोवृत्ति में पितृ सत्ता की बारीकियों को स्पष्ट करते हुए समतापरक समाज के निर्माण के लिए प्रतिभागियों को प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवायोजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. दिव्या जैन व डा. विशाल शर्मा ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम अधिकारी डा. ओपी सिंह ने बदल रही सामाजिक व्यवस्था में स्त्री अधिकार व स्वातंर्त्य के लिए बन रहे स्पेस और उसके लिए किए जा रहे प्रयत्न के अंतर को स्पष्ट करते हुए छात्राओं को सचेत किया। एनसीसी प्रभारी डा. (लेफ्टिनेंट) जेके विश्वकर्मा व शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के प्रभारी डा. शांतनु काकरान ने स्त्रियों का एनसीसी व खेल के प्रति बढ़ रही जागरूकता की सराहना करते हुए पुरानी पीढ़ी के मानस में बचे अवरोध के परिष्कार का तरीका बताया।

34 20 e1603375646723

कार्यक्रम अधिकारी डा. रेशु शर्मा ने छात्राओं को हमेशा सचेत रहने की प्रेरणा देते हुए समाज के ऊर्जावान महिला नेत्रियों के बारे में बताया व कार्यक्रम का सफल संचालन किया। साथ ही खेल विभाग के डा. शांतनु काकरान द्वारा प्रतिदिन शाम 5 से 6 बजे तक आत्मरक्षा सम्बन्धी चलाये जा रहे आनलाइन प्रोग्राम में छात्राओं की बड़ी संख्या लाभान्वित हो रही है। वे लगातार ताइक्वांडो के कोच द्वारा छात्राओं को नए-नए गुण सिखा रहे हैं। इसी क्रम में डा. शशिप्रभा द्वारा छात्रों व पुरुष अभिभावकों को बालिका सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गयी। इस कार्यक्रम में गौरी गौतम, तनु अग्रवाल, स्रेहा राजपूत, प्रिया शर्मा, सुनैना, शिवा गर्ग, प्राची राजपूत, यारा खान, शर्मिला मण्डल, राबिया बासरी, वर्षा, रजनी, श्रेया आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img