Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

दवा सप्लायर को लूटने वाला मुठभेड़ में अरेस्ट

  • पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश, तमंचा और बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता |

शाहपुर: स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार सुबह होने से पूर्व ही मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को दबोच लिया। पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बदमाश से एक तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की गई। दबोचे गए बदमाश ने 21 नवंबर को तमंचे की बट सिर में मारकर दवा सप्लायर से लूट की घटना अंजाम देना स्वीकार किया। चेकिंग के दौरान पुलिस पर की थी फायरिंग एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर सभी थाना प्रभारियों को चोर और लुटेरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर उनकी धरपकड़ के लिए निर्देशित किया गया था।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह से होने से पहले शाहपुर थाना पुलिस ने सीओ बुढाना विनय गौतम के दिशा निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया था। बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मधेड़ा जाने वाले रास्ते पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बाइक पर आता हुआ एक संदिगध पुलिस को नजर आया। जिसे रुकने का इशारा किया गया। बताया कि बदमाश ने बाइक रोकने के बजाए उसे मोड़कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने उसका पीछा करना चाहा तो उसने रुककर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया।

एसपी देहात अतुल कुमार ने बताया कि दबोचे गए बदमाश से पूछताछ की गई तो बताया कि उसने 21 नवंबर को किनौनी कट पर एक दवा सप्लायर से लूट की थी और उसको तमंचे की बट सिर में मारकर घायल कर दिया था। बदमाश ने बरामद बाइक के बारे में बताया कि यह उसने सिखेड़ा थाना क्षेत्र से चोरी की थी। एसपी देहात ने बताया कि बदमाश से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। दबोचे गए बदमाश की शिनाख्त आमिर पुत्र इनाम निवासी मदीना कालौनी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img