Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

पुलिस चौकी बनने से पीड़ितों को मिलेगा न्याय: एसपी धर्मवीर सिंह

  • एसपी ने गुरूवार को नवनिर्मित बरूकी पुलिस चौकी के ​भवन का किया श्रीगणेश

जनवाणी ब्यूरो |

बरुकी/कोतवाली देहात: एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कोतवाली देहात थाने में नवनिर्मित भवन व गांव बरूकी में पुलिस चौकी भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम पीड़ित को न्याय दिलाना है, जो प्राथमिकता पर होना चाहिए।

एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने एएसपी सिटी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, सीओ नगीना राकेश श्रीवास्तव के साथ गुरूवार की दोपहर कोतवाली देहात थाने के गांव बरूकी में पुलिस चौकी के लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी पर आने वाले पीड़ितों को तत्काल न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पुलिस चौकी इंचार्ज सतेंद्र नागर को पीड़ितों के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एसआई सतेंद्र नागर, मिया जान, अमीर हसन, राकेश कुमार, अंकुर चौधरी, नितिन मौर्य, योगेश प्रधान, शूरवीर सिंह, ग्राम प्रधान बागपुर संजय सिंह, डा.शहबाज अली व ब्रजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img