- प्रसव, प्रसूताओं और शिशुओं के बारे में ली जानकारी
जनवाणी संवाददाता |
शामली: केंद्रीय क्वालिटी टीम ने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दन शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित लेबर रूम का निरीक्षण किया। टीम निरीक्षक ने आठ सूचकांकों का भौतिक सत्यापन किया। टीम निरीक्षक डा. शमीम रिजवाना ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य प्रसूति विभाग से संबंधित सभी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है।
केंद्र स्तरीय टीम ने मंगलवर को दूसरे दिन भी शामली सीएचसी स्थित लेबर रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम निरीक्षक डा. शमीम रिजवाना ने प्रसव कक्ष और आॅपरेशन थियेटर का जायजा लिया। उन्होंने एक-एक बिंदु की गहनता से जांच किया। इस दौरान उन्होंनें प्रसव की जानकारी ली, कितने प्रसव नार्मल अथवा सीजेरियन हुए हैं। सरकार द्वारा संचालित शिशुओं की देखभाल एवं टीकाकरण, प्रसूताओं को भेजन एवं सरकारी सहायता दिए जाने का भी सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टरों की जांच कर दवाओं की उपलबधता की भी जानकारी ली। दूसरी ओर, टीम में शामिल ए-सुरेश बाबू ने फार्मेसी ओपीडी का निरीक्षण कर ओपीडी में मरीजों की संख्या एवं अस्पताल में उपलब्ध दवाईयों के ब्यौरे की जांच की।

