Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामली टीम का शानदार प्रदर्शन

  • वीवी पीजी कॉलेज में हुई अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता

जनवाणी संवाददाता |

शामली: वीवी पीजी कॉलेज में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय पुरूष व महिला तीरंदाजी प्रतियोगता का आयोजन किया गया। जिसमें शामली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
मंगलवार को विश्वविद्यालय स्तरीय अंतरमहाविद्यालय पुरूष व महिला तीरंदाजी प्रतियोगता का शुभारंभ सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, कालेज के अध्यक्ष नवनीत जैन, सचिव दीपक जैन, प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सचिन कुमार, हेमंत राठी, डा. रविन्द्र कुमार, कुणाल रहे। कंपाउंड पुरूष वर्ग में शामली के वीवी पीजी कॉलेज के रोहित राणा प्रथम, ओएसजीएस भाज्जू के हर्ष बालियान द्वितीय, वीवी पीजी कॉलेज शामली के निशांत मलिक तृतीय तथा डीएवी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर के अंकुश चतुर्थ स्थान पर रहे। कपांउंड महिला वर्ग में ओएसजीएस भाज्जू की सिमरन चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंडियन पुरूष वर्ग में डीएवी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर के विकास कुमार प्रथम, ओएसजीएस भाज्जू के वेदांत बालियान द्वितीय व प्रयाग कुमार तीसरे स्थान पर रहे। रिकर्व पुरूष वर्ग में वीवी पीजी कॉलेज शामली के उपेंद्र, ओएसजीएस भाज्जू के रोहित कुमार द्वितीय व वीवी पीजी कॉलेज शामली के शिवम मलिक तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाडियों को पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर आरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य सतेंद्र तोमर, प्राचार्य डा. प्रमोद कुमारी, उमेश कुमार, डा. रविंद्रे कुमार, डा. नीना छोकरा, डा. पूजा, प्रताप सरोहा, गिरीश नारायण यादव, डा. बबली, डा. मुकेश कुमार, अर्शी खान, अरविंद, डा. मृदुला जैन, डा. अअनुप्रिता, रिचा भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img