Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम संदिग्धों से की पूछताछ

  • स्कूल, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर की निगरानी
  • मिशन शक्ति के अंतर्गत ने चलाया विशेष अभिाायान

जनवाणी ब्यूरो |

शामली/कैराना: मिशन शक्ति अभिायान के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने शामली और कैराना में सुबह के समय धार्मिक स्थलों व स्कूल कॉलेजों के बाहर महिलाओं व बालिकाओं को महिला अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभिायान चलाया। इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने कई स्थानों पर बेवजह घूमने वाले युवकों से भाी पूछताछ की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं वे बालिकाओं के खिलाफ बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पिछले दिनों मिशन शक्ति अभिायान की शुरुआत की गई थी। वहीं मिशन शक्ति अभिायान के तहत गुरुवार की सुबह शामली में सिविल वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध युवकों को रोक कर उनसे पूछताछ की और बालिका विद्यालयों के पास अकारण घूमने पर कार्रवाई की चेतवनी दी।

कैराना के बाबा बनखंडी महादेव मंदिर परिसर व स्कूल कलेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने जागरूकता अभिायान चलाया। इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वायड की इंचार्ज एस आई अंजु सिंह ने सुबह के समय सैर करने के लिए पहुंची महिलाओं व बालिकाओं से बात की तथा उनकी समस्याएं जानी।

महिला दरोगा ने बालिकाओं व महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा उन्हें कहा कि अगर कोई भाी असामाजिक तत्व उनके साथ छेड़छाड़ या पीछा करता हैं तो तुरंत अपने परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस को भाी सूचना दें, ताकि आरोपी के खिलाफ खिलाफ प्रभाावी कार्रवाई की जा सकें। बाद में टीम ने स्कूल कलेजों के बाहर बेवजह घूमने वाले संदिग्ध युवकों से पूछताछ की तथा उन्हें हड़काकर छोड़ दिया।

संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग रहें बेटियां: एएसपी

विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एऩाीसी के संयुक्त तत्वाधान में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर के छठें दिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए वैधानिक व्यवस्था पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। संगोष्ठी का आरम्भ मुख्य अतिथि राजेश कुमार श्रीवास्तव अपर पुलिस अधिक्षक शामली तथा प्राचार्य प्रोफेसर डा. चमन लाल ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन तथा पुष्पार्चन के साथ किया।

जिसके बाद स्वयंसेविकाओं ने सीखे हुए आत्मरक्षा कौशलों का शानदार प्रदर्शन किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा शिक्षा के साथ युवा बेटियों को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर सभाी कौशलो में अग्रणी रहने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता महिला थानाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि बेटियां किसी भाी संकट और समस्या को अपने परिजनों तथा गुरूजनो के साथ साझा करें।

किसी भाी परिस्थिती में हौसला ना छोड़े तथा डंटकर मुकाबला करें। जिला नोडल अधिकारी तथा प्रशिक्षण शिविर प्रभाारी डॉ0 अजय बाबू शर्मा ने संगोष्ठी में सहभाागी रहे समस्त पुलिस अधिकारियों का आभाार व्यक्त किया। संचालन डा. रीनू ने किया। इस अवसर पर कैराना कोतवाल प्रेमवीर राणा, अभिषेक, बृजपाल सिंह, सुभााष, मसीचरण, पप्पन, कृष्णपाल, गौरव ने सहयोग किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img