Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

निकाय चुनाव: नगर निगम के 90 में से 56 वार्ड किए आरक्षित

  • 15 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित, इनमें पांच महिलाएं शामिल, ओबीसी के लिए 24 वार्ड किए गए आरक्षित, इनमें आठ महिलाएं शामिल
  • 17 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित, नए बोर्ड में आएंगी 30 महिला पार्षद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम के 90 वार्डों की आरक्षण सूची आखिरकार शुक्रवार शाम को लखनऊ स्तर से जारी कर दी गई है। आरक्षण सूची के अनुसार इनमें 56 वार्ड आरक्षित होंगे, जबकि 34 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। आने वाले नए बोर्ड में कुल 30 महिला पार्षद चुनी जाएंगी। जिनमें 17 सामान्य, पांच अनुसूचित जाति और आठ ओबीसी वर्ग से आएंगी। हालांकि इस सूची में महापौर पद के लिए कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

  • अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित 15 वार्ड

अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 15 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जिनमें पांच अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होंगे। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 10 वार्डों में वार्ड-17 अब्दुल्लापुर, वार्ड-22 गोलाबढ़, वार्ड-23 सुभाषपुरी, वार्ड-24 कसेरू बक्सर, वार्ड-25 अनूपनगर फाजलपुर, वार्ड-26 तेजगढ़ी, वार्ड-27 पल्लवपुरम फेज-वन, वार्ड-28 रिठानी, वार्ड-29 सुभाषनगर और वार्ड-30 मोदीपुरम शामिल किए गए हैं। जबकि अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए वार्ड-9 कासमपुर, वार्ड-10 काशी, वार्ड-14 जागृति विहार संख्या आठ, वार्ड-15 मुल्ताननगर, वार्ड-16 अजंता कालोनी शामिल किए गए हैं।

  • ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित 24 वार्ड

ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित 16 वार्डों में वार्ड-2 मलियाना, वार्ड-6 मोहकमपुर, वार्ड-7 पिलना सोफीपुर, वार्ड-8 लिसाड़ी, वार्ड-12 शोभापुर, वार्ड-13 जयभीमनगर-मेडिकल, वार्ड-19 दायमपुर, वार्ड-46 यादगारपुर, वार्ड-48 माधवपुरम, वार्ड-50 नंगलाबट्टू, वार्ड-51 साबुन गोदाम, वार्ड-62 इंद्रानगर, वार्ड-70 इस्माईल नगर, वार्ड-71 दक्षिणी इस्लामाबाद, वार्ड-85 जाकिर हुसैन कालोनी, वार्ड-87 जाकिर हुसैन कालोनी दक्षिणी क्षेत्र शामिल हैं। जबकि ओबीसी महिला के लिए आरक्षित आठ वार्डों में वार्ड-20 कसेरूखेड़ा, वार्ड-41 नंगलाताशी, वार्ड-49 पूर्वा महावीर, वार्ड-65 खैरनगर, वार्ड-74 पूर्वा फैयाज अली, वार्ड-76 श्यामनगर पश्चिम, वार्ड-88 श्यामनगर पूर्वी, वार्ड-89 रशीदनगर शामिल हैं।

  • सामान्य वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित 17 वार्ड

सामान्य वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित 17 वार्ड में वार्ड-1 नई बस्ती लल्लापुरा, वार्ड-21 तुलसी कालोनी, वार्ड-32 सिविल लाइन, वार्ड-33 काजीपुर, वार्ड-37 गंगानगर, वार्ड-38 खड़ौली, वार्ड-40 जटौली, वार्ड-55 फतेहउल्लापुर, वार्ड-60 फूलबाग कालोनी, वार्ड-66 सराय बहलीम, वार्ड-68 मकबरा डिग्गी, वार्ड-75 शाहजहां कालोनी, वार्ड-77 लक्खीपुरा, वार्ड-80 करीम नगर, वार्ड-81 तारापुरी, वार्ड-86 जाकिर हुसैन कालोनी, वार्ड-90 फिरोजनगर शामिल हैं।

  • अनारक्षित रखे गए 34 वार्ड

नगर निगम बोर्ड के लिए फाइनल लिस्ट में 34 वार्ड ऐसे हैं, जिन्हें अनारक्षित रखा गया है। यानी इनमें कोई भी चुनाव लड़ सकेगा। सामान्य श्रेणी के इन वार्डों में वार्ड-3 भगवतपुरा, वार्ड-4 शेरगढ़ी, वार्ड-5 शिवलोकपुरी, वार्ड-11 शिवपुरम, वार्ड-18 सराय काजी, वार्ड-31 शताब्दीनगर, वार्ड-34 शिव शक्तिनगर, वार्ड-35 हाफिजाबाद मेवला, वार्ड-36 बुढ़ेरा जाहिदपुर, वार्ड-39 ब्रह्मपुरी पश्चिम, वार्ड-42 जैन नगर, वार्ड-43 पूर्वी ब्रह्मपुरी, वार्ड-44 मोहनपुरी, वार्ड-45 जागृति विहार सेक्टर-तीन, वार्ड-47 शाहपीर गेट, वार्ड-52 भोपाल सिंह रोड, वार्ड-53 शास्त्रीनगर स्कीम-सात सेक्टर-तीन, वार्ड-54 पूर्वा इलाही बख्श,

वार्ड-56 प्रह्लादनगर, वार्ड-57 पल्लवपुरम फेज-2, वार्ड-58 सूरजकुंड रोड, वार्ड-59 जयदेवी नगर, वार्ड-61 शास्त्रीनगर एल-2, वार्ड-63 एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, वार्ड-64 उत्तरी पटेल नगर-थापरनगर, वार्ड-67 कैलाशपुरी, वार्ड-69 सराय लालदास, वार्ड-72 पूर्वी इस्लामाबाद, वार्ड-73 मंजूर नगर, वार्ड-78 स्वामीपाड़ा, वार्ड-79 किदवई नगर, वार्ड-82 फकरुदीन अली अहमद नगर पूर्वी, वार्ड-83 फकरुदीन अली अहमद नगर पश्चिमी प्रथम और वार्ड-84 फकरुदीन अली अहमद नगर पश्चिमी द्वितीय शामिल किए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img