Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

जानिए, सलमान खान ने अर्चना गौतम को क्यों लगाई लताड़?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिग बॉस शो में हर दिन घरवालों के बीच लड़ाई अब आम बात हो गई है। इस घर में एक पल में ही गहरे दोस्त भी आपस में लड़ पड़ते हैं। ताजा एपिसोड में यानी वीकएंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर घरवालों की क्लास लगाते नजर आए। इस एपिसोड की शुरुआत में आम जनता घरवालों से सवाल करती दिखी। लोग शालीन और टीना के रिश्ते पर सवाल उठाते नजर आए।

वीकएंड के वार में सलमान सबसे ज्यादा अर्चना गौतम पर नाराज नजर आए और उन्हें जमकर लताड़ लगाई। सुंबुल और शालीन की शक्ल पर बात करने के लिए सलमान अर्चना पर बुरी तरह भड़क गए और कहा कि आपका बहुत हो गया अर्चना..आप अपने आपको समझती क्या हो? इसके बाद अर्चना सलमान को समझाती नजर आईं कि दोबारा अब ऐसा नहीं होगा। इसके बाद सलमान ने उनसे कहा कि आप हवा में बहुत ऊपर उड़ रही हो।

हालांकि इसके आगे का एपिसोड और ज्यादा दिलचस्प रहा जब सलमान ने घरवालों को एक नया टास्क दिया। इस नए टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को किसी एक सदस्य का नाम था और बताना था कि क्यों वह उसे घर से निकलना चाहते हैं। इसके बाद उस कंटेस्टेंट की फोटो फुटबॉल पर लगाकर किक करना था। इस टास्क में ज्यादातर लोग शालीन की फोटो फुटबॉल पर लगाकर उन्हें किक दिखे।

बता दें कि बीते कई दिनों से अर्चना घरवालों से कुछ न कुछ ऐसी बातें बोल रही थीं जो आपत्तिजनक थीं। हाल ही में उनकी लड़ाई शालीन और सुंबुल से हुई थी जिसमें उन्होंने दोनों को कुछ ज्यादा ही बोल दिया था। हालांकि सलमान खान से डांट पड़ने के बाद अर्चना ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए फिर से ऐसा कुछ भी नहीं करने का वादा किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img