Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

काम पर वापस लौटे महेश बाबू, ट्वीट कर फैंस को बताया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और महेश बाबू के पिता कृष्णा इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 15 नवंबर को हार्ट अटैक से अभिनेता का निधन हो गया था, जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। पिता के निधन के बाद से ही महेश बाबू टूट गए थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। वहीं, अब वह 20 दिन बाद अपने काम पर वापस लौट आए हैं।

महेश बाबू ने ट्विटर पर अपना फोटो शेयर करते हुए बताया कि वह काम पर वापस लौट आए हैं। तस्वीर में वह नियॉन ग्रीन कलर की स्ट्राइप्स वाली ब्लैक जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही चेहरे पर थोड़ी सी दाढ़ी और अभिनेता का हेयरस्टाइल भी काफी बढ़िया लग रहा है। फैंस भी अभिनेता के वापस काम शुरू करने से खुश हैं और कह रहे हैं कि काम सब ठीक कर देता है। वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, जीवन को चलते रहना होता है, भगवानों ने ये संसार छोड़ दिया है, लेकिन वह आपके साथ हैं और आशीर्वाद दे रहे हैं।

महेश बाबू के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एसएस राजामौली की अगली फिल्म में नजर आएंगे। इस एक्शन एडवेंचर फिल्म पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है, लेकिन राजामौली को अक्सर फिल्म को लेकर बात करते देखा गया है। उनका कहना है कि वह हॉलीवुड की ‘इंडियाना जोन्स’ स्टाइल में एक एडवेंचर फिल्म बनाएंगे। वहीं, महेश बाबू पूजा हेगड़े के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे, जिसे फिलहाल SSMB28 के नाम से बुलाया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img