Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

चिकित्सा जांच शिविर में 215 बच्चों का हुआ परीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: क्षेत्र के कुरालसी गांव में बच्चों का निशुल्क नेत्र चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। शिविर गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में लगाया गया। शिविर में 3 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी आंखों की जांच कराई। यह शिविर ग्रामीण आंचल में पढ़ने वाले प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए आयोजित हुआ। शिविर का आयोजन आईसीआईसीआई लॉन्बार्ड द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें मेरठ से कुशल डॉक्टरों की टीम समस्त उपकरणों के साथ मौजूद रही। शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता रामनाथ सिंह एवं अनूप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में 3 विद्यालयों से आए 215 बच्चों की आंखों की जांच की गई।

जिन बच्चों की आंखों में जांच उपरांत चश्मे की आवश्यकता है, उनको चश्मे निशुल्क दिए जाएंगे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद लगभग 62 बच्चों को चश्मे की आवश्यकता पड़ेगी, जिनकी जांच करने के बाद 10 दिन बाद विद्यालय पर ही चश्मे उपलब्ध हो जाएंगे। ठाकुर रामनाथ सिंह ने इस अवसर पर समस्त डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद किया।

आईसीआईसीआई लोंबार्ड अधिकारी अनूप सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य नर सेवा नारायण सेवा को लेकर है, जिसमें हर बच्चे को उसके उज्जवल भविष्य के लिए स्वास्थ्य आंखें हूं जो आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग कर सकें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मामचंद सिंह, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह, डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ इसरार अहमद व डॉक्टर अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img