Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

…और फफक-फफक कर रो पड़े रोनाल्डो, आंसू पोछते मैदान से निकले बाहर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पुर्तगाल की हार ने टीम के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को तोड़ दिया है। मुकाबला हारने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए। वह आंसू पोछते मैदान से बाहर निकले।

फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल का सफर समाप्त हो गया है। टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल को मोरक्को ने 1-0 से हराया। टीम की इस हार के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो के वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया है। मोरक्को फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहला अफ्रीकी देश बन गया है।

37 6

दूसरे हाफ के अंत में रोनाल्डो के पास गोल करने का मौका था। पुर्तगाल ने काउंटर अटैक किया था लेकिन रोनाल्डो का किक सीधे गोलकीपर के हाथों में चला गया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 5 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और इसमें उनके नाम 8 गोल हैं। वह 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी भी हैं।

36 5

38 साल के रोनाल्डो का यह 5वां फीफा वर्ल्ड कप था। वह एक बार भी अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना पाए। इस दौरान टीम का बेस्ट प्रदर्शन सेमीफाइनल में पहुंचना रहा।

33 4

मोरक्को की टीम को दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के अंतिम लगभग छह मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा लेकिन दुनिया की नौवें नंबर की पुर्तगाल की टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई।

38 4

रोनाल्डो को लगातार दूसरे मैच में पुर्तगाल की शुरुआत 11 में जगह नहीं मिली थी। वह 50वें मिनट में सब्स्टिट्यूट के रूप में मैदान पर आए। इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में वह 73वें मिनट में मैदान पर उतरे थे।

35 5

यूसुफ एन नेसरी के हेडर से दागे गोल की बदौलत मोरक्को ने मुकाबले को अपने नाम किया। उन्होंने मुकाबले के 42वें मिनट में गोल किया। अंतिम लम्हों में 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद मोरक्को ने पुर्तगाल को रोक दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img