Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

गोली लगाने से हुई छात्र की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

  • पुलिस ने नामजदगी के बाद दिखाई गिरफ्तारी

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: थाना क्षेत्र के गांव नगला हरेरु निवासी छात्र की हत्या धारदार हथियार के प्रहार के बजाय गोली मारकर की गई थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।घटना के बाद नामजद किए गए किशोर व उसके साथी को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि नगला हरेरु निवासी इंटर के छात्र राजदीप की गत शाम गड़ीना मार्ग पर हत्या हो गई थी।बताया गया है कि कुंडा निवासी एक किशोर व उसका साथी घायल राजदीप को बाइक पर मवाना अस्पताल ले गए थे।पुलिस ने मौके से ही उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।

राजदीप के दम तोड़ने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई आकाशदीप द्वारा थाने में कुंडा निवासी कपिल भाटी व आदित्य को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। दर्ज रिपोर्ट में मृतक के भाई का कहना है कि दोनों आरोपी उसे घर से बुलाकर ले गए थे। उन्होंने धारदार हथियार से राजदीप की हत्या कर दी।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या गोली लगने से बताई गई है। एफआईआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट घटना को लेकर अलग-अलग कहानी कह रही हैं। बहरहाल पुलिस ने नाम नामजदगी के आधार पर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर लेने का दावा किया है।

थाना प्रभारी मुनेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया गया है।सीओ मवाना आशीष कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी द्वारा बार-बार बयान बदले जा रहे हैं। घटना का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img