- अभ्यर्थी काउंसलिंग का शेड्यूल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की वेबसाइट पर देख सकते है
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: नीट की ओर से 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा के तहत एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सेस में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की वेबसाइट mcc.nic.in पर यह शेड्यूल व काउंसलिंग की डीटेल जारी की गई है।
इस काउंसलिंग के जरिए नीट 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा (नीट) के अलावा देश की विभिन्न डीम्ड यूनिवर्सिटीज, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, एम्स, आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज व ईएसआईसी कॉलेजों में मेडिकल यूजी कोर्सेस में एडमिशन मिलेगा।
पहला राउंड
- रजिस्ट्रेशन शुल्क भुगतान व च्वाइस फिलिंग 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2020 शाम 5 बजे तक।
- च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2020 रात 11.59 बजे तक। सीट अलॉटमेंट 3 व 4 नवंबर 2020 को।
पहले राउंड का रिजल्ट
- 5 नवंबर 2020
- रिपोर्टिंग 6 से 12 नवंबर 2020 तक
दूसरा राउंड
- रजिस्ट्रेशन शुल्क भुगतान व च्वाइस फिलिंग 18 से 22 नवंबर 2020 दोपहर 3 बजे तक।
- च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग 19 से 22 नवंबर 2020 रात 11.59 बजे तक।
- सीट अलॉटमेंट – 23 व 24 नवंबर 2020 तक।
- दूसरे राउंड का रिजल्ट 25 नवंबर 2020
- रिपोर्टिंग 26 नवंबर से 2 दिसंबर 2020 तक।

