Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

बड़े काम की बड़ी खबर, रसोई गैस कनेक्शन है, तो इस हालत में मिलेगा 50 लाख

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अधिकतर लोगों के घरों में एलपीजी गैस सिलेंडर है। एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग हम लोग खाना बनाने के लिए करते हैं। इसके अलावा देश में केंद्र सरकार ग्रामीण इलाकों में रह रही गरीब महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर वितरित करने का काम भी कर रही है। किन्हीं और साधनों की अपेक्षा एलपीजी गैस सिलेंडर खाना बनाने के लिए काफी सुविधाजनक साधन है।

वहीं समय समय पर सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर के उपयोग से जुड़े कई नियमों में बदलाव करती रहती है, ताकि गैस सिलेंडर का इस्तेमाल सुविधाजनक ढंग से किया जा सके। अगर आपके पास भी एलपीजी गैस सिलेंडर है, तो आज हम आपको एक बेहद ही खास इंश्योरेंस कवर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से
आप जब अपने एलपीजी गैस सिलेंडर को डिस्ट्रीब्यूटर से खरीदते हैं। उस वक्त आपको 50 लाख रुपये का एक बेहद खास इंश्योरेंस कवर प्रदान किया जाता है। इस इंश्योरेंस कवर के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं।

नए गैस सिलेंडर के साथ मिलने वाले इस पर्सनल एक्सीडेंट कवर के अंतर्गत अगर सिलेंडर लीक हो जाए या फट जाए। इस स्थिति में एक्सीडेंट कवर के अतंर्गत ग्राहक को क्षतिपूर्ति के लिए 50 लाख रुपये दिए जाते हैं।

गैस दुर्घटना में अगर जान माल का नुकसान होता है। इस स्थिति में व्यक्ति को 40 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं अगर सिलेंडर के फटने से किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में आप 50 लाख रुपये क्लेम कर सकते हैं।

वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप अपने गैस कनेक्शन को परिवार के दूसरे सदस्य के नाम पर भी ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको शपथ पत्र की जरूरत होती है। दोनों लोगों को इस शपथपत्र को भरना होता है। इसके अलावा जो व्यक्ति अपने गैस कनेक्शन को ट्रांसफर कर रहा है। उसको शपथ पत्र के साथ एनओसी भी जमा करना होता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img