Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

हिन्दू संगठन के नेता सहित कई दबंगो ने छात्र को मारपीट कर किया लुहलुहान

  • परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

चरथावल: ग्राम बिरालसी में आधा दर्जन दबंगो ने एक छात्र के साथ जमकर मारपीट करते हुए छात्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल छात्र को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व कई अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए एक नामजद आरोपी रितिक को गिरफ्तार कर लिया। वही इस मामले नामजद एक हिंदू संगठन का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम बिरालसी में देर शाम आधा दर्जन दबंगों ने एक छात्र के साथ जमकर मारपीट करते हुए छात्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल छात्र को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया ।वही मामले की सूचना मिलते चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा घायल छात्र से घटना की जानकारी ली।वही घायल छात्र के परिजनों ने हिन्दू जागरण मंच के पूर्व पदाधिकारी अंकुर राणा एवं रितिक राणा को नामजद करते हुए कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।

मंगलवार को चरथावल थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक शिव सिंह नागर ने नामज़द आरोपी रितिक पुत्र राजकुमार निवासी रोनी हरजीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है दूसरा आरोपी अंकुर राणा अभी पुलिस की पकड़ से दूर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है पकड़ा गया आरोपी रितिक इससे पूर्व भी जेल जा चुका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img