Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

कुत्ते के काटने के दो माह बाद युवक ने की अजीबो गरीब हरकते

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लेकर पहुंचे परिजन

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: मजदूरी करने भोपा थाना क्षेत्र के शुकतीर्थ खादर में आए परिवार के युवक को एक कुतिया ने काट लिया जिसके दो माह बाद युवक अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। जिसे देखकर परिजन परेशान हो उठे और इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर लाये जंहा उसका उपचार किया जा रहा है। युवक को उपचार के दौरान चिकित्सको की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

उत्तराखंड के एक छोटे से गांव का परिवार लगभग तीन माह पूर्व शुकतीर्थ स्थिति गंगा खादर में गन्ना छीलने व मजदूरी का काम करने आया था। परिवार ने खेतों के पास ही झोपड़ी डालकर वहां निवास करना शुरू कर दिया था। लगभग दो माह पूर्व परिवार के सदस्य खेत में जाकर गन्ना छीलने का काम कर रहे थे। वही खेत के पास ही एक कुत्तिया ने बच्चो को जन्म दिया था। मजदूर के परिवार का ही एक मंदबुद्धि युवक उन बच्चों के पास जाकर उनके साथ खेलने लगा तभी मौके पर आई कुत्तिया ने उसके पैर में काट लिया। जिसके बाद युवक रोते चिल्लाते अपने परिजनों के पास पहुंचा। उस समय परिजनों ने मामूली घाव समझ लापरवाही दिखाते हुए उसका इलाज नहीं कराया।

युवक के पिता ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब युवक सोकर उठा तो वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगा और कुत्ते की तरह आवाज निकालने लगा। जिस पर परिजन चिंतित हो उठे और उसे संभालने का प्रयास करने लगे। इस पर युवक उनके चंगुल से छूट कर घर से भाग निकला। जब परिजनों ने उसका पीछा किया तो वह घर से लगभग दो किलोमीटर दूर चोटिल अवस्था में पड़ा मिला। आसपास के ग्रामीणों के समझाने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है।

कुत्ते की तरह आवाज निकालते युवक को देखकर जुटी ग्रामीणों की भीड़

मंगलवार को उत्तराखण्ड निवासी परिजन जब युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे तो युवक अजीबोगरीब हरकतें कर रहा था और कुत्ते की तरह आवाजें निकाल रहा था। जिस पर उसे देखकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। कुछ ग्रामीण युवक के परिजनों को झाड़-फूंक करने की सलाह दे रहे थे परंतु परिजनों ने समझदारी दिखाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों से युवक का इलाज कराने की बात कही।

वर्जन

चिकित्सा प्रभारी मोरना अर्जुन सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा किशोर को मंद बुद्धि बताया गया है। फिलहाल रैबीज का इंजेक्शन देकर किशोर को चिकित्सको की निगरानी में रखा गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

West Bengal: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सत्ता नहीं चाहिए, विनाश चाहिए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता...

पासपोर्ट विवाद: पवन खेड़ा को मिला बड़ा झटका, कोर्ट ने नहीं दी राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुवाहाटी हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: वन विभाग में 708 पदों पर भर्ती, PET 2025 पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img