- छोटी-मोटी समस्याओं के साथ सभी स्कूलों में हुई परीक्षा
जनवाणी संवाददाता |
हसनपुर लुहारी: स्कूलों में बुधवार को एनएटी परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान स्कूलों के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर परीक्षा में हिस्सा लिया। गांव एवं मजरों मे नेटवर्क सही नही होने पर शिक्षकों को पेपर सीट अपलोड करने मे हुई परेशानी।
प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 01 से 03 तक 9:30 से 11: 30 बजे और कक्षा 04 से ऊपर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक एनएटी परीक्षा का आयोजन होना था। हसनपुर लुहारी प्राथमिक विद्यालय नम्बर एक में शिक्षक सुबह आते ही तैयारियों में जुट गए लेकिन परीक्षा शुरू करने में सवा दस बज गए। हालांकि सरकार की ओर से छूट दी गई थी कि यदि स्कूल में नेटवर्क नहीं मिलेंगे तो शिक्षक अपने घर जाकर भी पेपर अपलोड कर सकते थे, लेकिन जानकारी के अ•ााव में कई जगह शिक्षक शाम तक परेशान होते रहे।
हैरत की बात यह है कि सरकार की तरफ से कक्षा 4 से ऊपर बच्चों के लिए ओएमआर शीट पूरी भेजी गई थी। लेकिन कक्षा एक से तीन तक बच्चों की ओएमआर शीट काफी कम थी। जिस कारण कई विद्यालयों को दो शीट का फोटो स्टेट करा कर काम चलाना पड़ा। जहां कई स्कूलों में शिक्षकों ने एक साथ कई बच्चों की परीक्षा करा कर सीट की कमी को पूरा किया। क्योंकि इन स्कूलों में फोटो स्टेट की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके अलावा भी स्कूलों में शिक्षकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
क्लास रुम मे कम रोशनी से परेशान रहे बच्चे
प्राईमरी स्कूलो मे परीक्षा दे रहे बच्चों को कम रोशन मिलने से भी परेशानी उठानी पड़ी। स्कूलों मे लाइट तो थी लेकिन क्लास रूम में केवल एक ही बिजली की लाइट लगी हुई थी। जिसके चलते बच्चों को पेपर करते समय परेशानी उठानी पड़ी।

