Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

एण्टी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूलों, कोचिंग सेन्टरों, गांवों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों के आस-पास मिशन शक्ति फेज-4 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं-बालिकाओं को जागरुक किया।

बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए एण्टी रेामियो टीम का गठन किया गया है, जिसका मुख्य कार्य ऐसे मनचलों को सबक सिखाना है, जो महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करते हैं। सरकार द्वारा महिलाओं की हेल्पलाइन के लिए कई नम्बरभी चलाये जा रहे हैं, जिन पर फोन करते ही महिलाओं को तुरन्त मदद मिलती है। एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में एण्टी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।

अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं व हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090 आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया गया। इस दौरान टीम द्वारा बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों, मनचलों व शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी गयी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img