जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का का भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरनावा, बिनौली, जिवाना गुलियान व जौहड़ी गांव में फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बिनौली में पूर्व विधायक स्व. त्रिपाल धामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
बरनावा में पूर्व मंडल अध्यक्ष व नमामि गंगे जिला संयोजक सचिन त्यागी के नेतृत्व में श्रवण गिरि, मंडल मंत्री मनीष तोमर रंछाड, सोनू उर्फ नौशाद, अबरार खान, नजाकत, शहजाद, साजिद अंसारी, अनुज बागड़ी, आसिफ अंसारी, क्षितिज, कुलश्रेष्ट, गौरव त्यागी, प्रभा कश्यप राजबाला आदि ने स्वागत किया।

इसके बाद वे बिनौली पहुंचे यहां पर उन्होंने पूर्व विधायक त्रिपाल धामा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अरुण, प्रधान वेदपाल धामा, धामा, संदीप धामा, प्रशांत धामा, कुलदीप धामा, अमित तितरोदा, प्रमोद बावली, इंद्रपाल, नूरहसन, खलील, महेंद्र भड़ाना, सुमन धामा आदि मौजूद रहे। जिवाना में सुनील सोलंकी व जौहड़ी में श्रीओम कश्यप के नेतृत्व में स्वागत हुआ।

