जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: तितरोदा गांव में अनमोल रामलीला पार्टी के सौजन्य से चल रही रामलीला के मंच पर 9वें दिन कलाकारों ने डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार पांडेय के निर्देशन में अंगद ने रावण दरबार में अपना पैर जमाकर शक्ति दिखाई। अंगद के पैर को कोई भी योद्धा हिला तक नही सका। जिसके बाद अंगद युद्ध का ऐलान कर आये।
मेघनाथ की शक्ति से लक्ष्मण का मूर्छित होना, हनुमान द्वारा कालनेमि वध, संजीवनी बूटी से लक्ष्मण की मूर्छा खुलना तथा अंत में कुंभकर्ण व मेघनाथ के वध का मनमोहक मंचन कलाकारों ने किया।

रामलीला में कॉमेडी कलाकार विनेश कुमार, पिंटू पंडित, रमेश, अनिल ने कॉमेडी कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब मनोरंजन किया। अश्वनी प्रताप सिंह ने गांव के दिल्ली, हरियाणा व उत्तरांचल व अन्य शहरों में रह रहे लोगों को फेसबुक के माध्यम से लाइव मंचन दिखाया।

