जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर को दिल्ली अकबर रोड स्थित आवास पर पहुंचकर मेरठ दक्षिण विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने उनके जन्मदिन पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जीवन कथा की पुस्तक देकर बधाई दी। इस दौरान मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र को और अधिक उन्नत और प्रगतिशील बनाने के संबंध में वार्ता की।

