Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कृषि क्षेत्र में दम दिखा रही बेटियां: राज्यपाल

  • कृषि विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने कहा कि कृषि में हो रहा है बदलाव

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के 15वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मेधावियों को मेडल एवं डिग्रियां देकर सम्मानित किया। इस बार सात में से पांच मेडल बेटियों के नाम रहे। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कृषि में अब लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

14 13

कृषि के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती संख्या इसका जीता जागता सबूत है। उत्तर प्रदेश के नोएडा, आगरा, वाराणसी और लखनऊ में दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 के बीच जी-20 की चार अहम् कांफ्रेंस होंगी। इसमें विदेशी प्रतिनिधि भी आएंगे। यूनिवर्सिटीज ऐसे मेधावी छात्रों की लिस्ट बनाएं जो विदेशी मेहमानों के साथ बातचीत कर सकें।

12 14

उन्होंने कहा कि विवि विदेशी भाषा में माहिर और हमारे देश की संस्कृति, सभ्यता, कला, इतिहास की श्रेष्ठ जानकारी रखने वाले छात्रों को तैयार कर उनकी लिस्ट बनाएं। ताकि ये छात्र जी-20 की इन मीटिंग्स में भाग ले। विदेशियों को उनकी भाषा में भारतीय कला, सभ्यता, संस्कृति के बारे में ये छात्र बता सकेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि विवि में शोध को और बढ़ाएं। नेक के वक्त रिसर्च की याद आती है। कोरोना में दो साल का समय ऐसे ही गुजर गया। कुछ नहीं बचा तो अब सभी विवि अपने यहां रिसर्च वर्क बढ़ाएं।

13 13

कुलपति बदलते रहते हैं। ऐसे में अध्यापक क्योंकि वर्षों से वही रहते हैं और उन्हें निरन्तर विद्यार्थियों के लिए कार्य करने होंगे और शिक्षा में हर साल 30 प्रतिशत बदलाव होना ही चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img