Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

31 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, बकाएदारों से वसूले 22 लाख

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: विद्युत वि​भाग की टीम ने दो मोहल्लों में मॉर्निंग रेड अभियान चलाकर 31 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। इसके अलावा बड़े बकाएदारों से 22 लाख रुपये वसूल किए गए।
शनिवार सुबह एसडीओ ओमप्रकाश बेदी के नेतृत्व में मोहल्ला बेगमपुरा व आर्यपुरी में विद्युत विभाग की टीम ने मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। अभियान के दौरान 31 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी जगह टीम ने वीडियोग्राफी कर केबिल जब्त कर लिए। एसडीओ ओमप्रकाश बेदी ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। वहीं बड़े बकाएदारों से 22 लाख रुपये वसूल किए गए हैं। इस दौरान जेई विजय कुशवाह, टीजीटू अमित राठी, सचिन तिवारी व अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img