जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: प्रमुख व्यवसायी रोटेरियन राजपाल सिंह को चुनाव के जरिये रोटरी वर्ष 2024-25 हेतू डिस्ट्रिक्ट गर्वर्नर चयनित लिया गया है। रोटरी के नियमानुसार चयनित गर्वर्नर अपने से पूर्व गर्वनर का भी अन्य सदस्यों के सहयोग से स्वागत करता है। उस कार्यक्रम को बोन व्योज कहा जाता है जिसके अंतर्गत सन 2024-25 के चयनित गर्वर्नर राजपाल सिंह एवं उनकी श्रीमती इंदरबीर कौर द्वारा सन 2023-24 के चयनित गर्वनर अरुण मोंगिया एवं उनकी पत्नी श्रीमती चारु मोंगिया का अभिवादन किया।
जिसका आयोजन देहरादून रोड स्थित कैलाशपुर स्थित एक कन्वेंशनल हाल मे किया गया। जिसमे पूर्व रोटरी इंटरनेशनल गर्वर्नर, पूर्व रोटरी इंटरनेशनल पदाधिकारी, पूर्व रोटरी डिस्ट्रिक्ट गर्वर्नर, पूर्व डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी, रोटरी के जोन पदाधिकारी, उत्तर भारत के लगभग सभी रोटरी कलबो के पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्यों सहित सहारनपुर के सभी रोटरी कलबों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। उसके बाद सहारनपुर के वहां मौजूद सदस्यों ने 2024-25 के डिस्ट्रिक्ट गर्वर्नर रोटेरियन राजपाल सिंह, इंदरबीर कौर तथा 2023-24 के डिस्ट्रिक्ट गर्वर्नर अरुण मोंगिया, चारु मोंगिया का एक बड़ी माला से माल्यार्पण करके स्वागत किया।

