Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरे में ट्रक से टकराई बस, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह हरिद्वार से लखनऊ जा रही बस कोहरा होने के करण खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक व आगे की ओर बैठी दो सवारियों की मौत हो गई। एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की जानकारी पर एरवाकटरा पुलिस व एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे घायलों को बाहर निकालकर सैफई अस्पताल के लिए भेजा।

किलोंमीटर 137 के पास सोमवार तड़के एक ट्रक कोहरा होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ गया। कोहरे की धुंध में दिखाई न देने पर सुबह आठ बजे के करीब हरिद्वार से लखनऊ जा रही टूरिस्ट बस ट्रक में पीछे से जा टकराई।

हादसे में बस चालक पप्पू यादव (50) निवासी ब्रहमपुर मथुरा, महेश चंद्र (32) पुत्र बसंत कुमार निवासी गौरा कटारी जिला अमेठी व एक अन्य सवारी की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई भेजा है। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया की कोहरे के कारण घटना हुई है। शव कब्जे में लिए गए है। मृतकों के बारे में जानकारी की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img