जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: हर मौसम में खुश रहे किसान यही मंशा व संकल्प है हमारा। प्रदेश सरकार किसानों का जीवन खुशहाल बनाने व उनकी आर्थिक उन्नति के लिए अनेको कदम उठा रही है व विभिन्न किसान हितार्थ कल्याणकारी योजनाएं भी संचालित की जा रही है। प्रदेश में 2100 नवीन राजकीय नलकूप लगाने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है इसमे से 42 दो वर्षो में जनपद बिजनौर में लगाए जाएंगे। मोटाढांक में जनता की मांग पर ट्यूब वेल लगाने के लिए सिंचाई विभाग नलकूप के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

