जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जनवाणी ब्यूरो बिजनौर। को0 देहात में अजय पाल पुत्र यादराम सिंह निवासी ग्राम बिश्नोई वाला के गन्ने के खेत ग्राम रेहमापुर में एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस द्वारा मौेके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लिया गया है। शव की पहचान नरेंद्र सिंह (उम्र करीब 59 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रूपचंद सिंह निवासी इस्लामपुर बिश्नोई के रूप में हुई है। मृतक के सिर में गोली लगी है। शव को पंचायतनामा उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नगीना द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

