जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: ज्ञात हो विवेक हॉस्पिटल में स्त्री रोग विभाग का संचालन गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है तथा महिलाओं के सभी प्रकार के आपरेशन व इलाज 100 प्रतिशत सफलता की दर पर किये जा रहे है। विवेक गु्रप के चैयरमेन अमित गोयल ने बताया कि विवेक हॉस्पिटल की स्थापना में जनसेवा का संकल्प नीहित है। इसी उददेश्य को ध्यान में रखते हुए 20 दिसम्बर से 20 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दो बजे तक 20 अल्ट्रासाउण्ड मुफ्त किये जायेगें। उन्होने बताया कि जनकल्याण की नीति के अन्तर्गत ही हॉस्पिटल में प्रतिदिन मोतियाबिन्द के मुफ्त आपरेशन किये जा रहे है।

