Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

एनएच-58 : खड़ौली कट पर लगे जाम से बिलबिलाए लोग

  • खड़ौली कट को खोलने की आखिर अनुमति किसने दी ?

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दशहरे के त्योहार पर हाइवे पर लोग जाम से बिलबिला गए। जाम ने लोगों के लिए मुश्किल पैदा कर दी। शाम चार बजे से रात 10 बजे तक लोग जाम से जूझते रहे। ये जाम किसी ने नहीं लगाया था, बल्कि इसकी वजह नेशनल हाइवे रहा। नेशनल हाइवे ने जाम की समस्या खुद ही बना डाली।

नेशनल हाइवे नेखड़ौली कट चौराहे को बंद किया था, लेकिन तीन दिन पहले ही इस कट को किसकी अनुमति से खोल दिया गया? ये कोई बताने को तैयार नहीं है। क्योंकि यह कट खोलना ही लोगों की मुसीबत का कारण बन गया। कट खुलते ही जाम लगने लगा, लेकिन दशहरे के त्यौहार पर जाम की समस्या बड़ी मुसीबत के रूप में सामने आई।

कई घंटे तक लोग जाम से बिलबिला गए। खड़ौली का कट किसके आदेश से खोल दिया गया? यह पुलिस व ट्रैफिक के अधिकारी भी नहीं बता पा रहे हैं। उधर, एनएच-58 के अधिकारियों ने भी कट खोलने को लेकर विभागीय अफसरों से बात कर बताने की बात कहकर पीछा छुड़ा लिया।

दरअसल, पहले से खडौली कट खुला होने से जाम की समस्या बनी रहती थी। बाद में इसे बंद कर दिया गया था, जिसके बाद जाम से लोगों को मुक्ति मिल गई थी, लेकिन फिर से कट खोलकर जाम की समस्या को पैदा कर दिया गया। ये बिना सोचे समझे कट खोल दिये गए।

आखिर ये किसके आदेश पर कट खोला गया, जो लोगों के लिए मुसीबत बन गया। हाइवे पर यहां दशहरे के त्यौहार पर लोग देर रात तक जाम से जूझते रहे। दो किमी लंबा जाम लग गया। खंडौली चौराहे पर पुलिस चेक पोस्ट भी बनी हुई है, लेकिन कोई पुलिस कर्मी इस जाम को खुलवाने को तैयार नहीं था।

स्थानीय लोग डंडे लेकर खुद ही जाम खुलवाने में जुटे थे। कई बार लोगों से इन लोगों की नोकझोंक तक हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम को भी इसकी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस जाम खुलवाने नहीं पहुंची।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img