Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

सांसद के संपर्क में आने वालों के होश फाख्ता

  • दो दिन पहले मिशन शक्ति कार्यक्रम में शीर्ष पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उन नेताओं और अधिकारियों के होश उड़ गए है जो दो दिन से सांसद के संपर्क में थे और कार्यक्रमों में उनके साथ शिरकत कर रहे थे।

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने खुद कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कहा था कि जो लोग उनके संपर्क में आए है वो अपना कोविड जांच करवा लें और आइसोलेट हो जाएं। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल इस समय दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती है। जैसे ही सांसद के साथ के लोगों को पता लगा कि सांसद कोरोना पॉजिटिव आए है तब से उनकी नींद उड़ी हुई है।

10 24

दो दिन पहले महिला हेल्प डेस्क के कार्यक्रम के तहत सदर थाने में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद कांता कर्दम, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, कमिश्नर अनीता सी मेश्राम, एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीन कुमार, डीएम के बालाजी, एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एसपी देहात अविनाश पांडेय समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

09 24

सांसद इसके अलावा महिला डेस्क की महिला सिपाहियों से भी मिले थे। इसके अलावा शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे। जानकारो का मानना है कि सांसद को कोरोना को लेकर परेशानी दो दिन से हो रही थी। जब उन्होंने टेस्ट कराया तो पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया।

माना जा रहा है कि अब सांसद के संपर्क में आने वालों को कोरोना का टेस्ट कराना चाहिये ताकि कोरोना का संक्रमण किसी और को चपेट में न ले ले। गौरतलब है कि इससे पहले किठौर विधायक सतवीर त्यागी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img