Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर आज इटावा के चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज हैवरा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव, आदित्य यादव, प्रदीप यादव, मुकुल यादव समेत अन्य नेताओं भी ने पुष्पांजलि अर्पित कर चौधरी साहब को नमन किया।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के बहुत बड़े नेता थे। वे कहा करते थे कि किसानों को एक नज़र हल पर और दूसरी नज़र संसद पर रखनी चाहिए। किसानों को जानना चाहिए कि संसद क्या फैसला लेती है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी और नेताजी मुलायम सिंह यादव ने किसानों के लिए बहुत बड़े-बड़े फैसले लिए। दोनों नेताओं ने हम लोगों को जो रास्ता दिखाया है, उसी रास्ते पर आगे चलना है। चौधरी चरण सिंह और नेता के दिखाए रास्ते पर चलकर ही गरीबों और किसानों का भला होगा।

यादव ने कहा कि नेताजी ने विधानसभा के सामने सबसे महत्वपूर्ण स्थान पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगाकर उन्हें सम्मान देने का काम किया था।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का अत्याचार बढ़ता जा रहा है लेकिन यह अन्याय बहुत दिनों नहीं चलेगा। पिछले दिनों हम कानपुर गए। भाजपा सरकार ने हमारे विधायक की जेल बदल दी और महराजगंज ले गए। वे किसी भी जेल में ले जाएंगे हम अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने हर जेल तक जाएंगे। बहुत जल्दी ही पार्टी भाजपा सरकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी। जल्दी ही हम नेताओं के साथ बैठेंगे और जेल भरो आंदोलन का ब्यौरा तय करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी तीन काले कृषि कानून लेकर आयी थी। लेकिन उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखण्ड के चुनाव और किसानों की ताकत के सामने झुकने पर मजबूर हुई और तीनों काले कृषि कानून वापस लिए गए। आज सत्ताधारी लोग किसान विरोधी फैसले ले रहे हैं। सरकार ऐसी नीतियां बना रही है, जिससे किसानों की जमीन जब्त होने की नौबत आ जाएगी।

आजमगढ़ हरा दिया, रामपुर हरा दिया उसी तरह से मैनपुरी भी हरा देंगे। लेकिन कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमीन पर मेहनत करके बहुत बड़ी जीत हासिल की है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि मैनपुरी की जीत के लिए सभी नेताओ और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह से चुने हुए जनप्रतिनिधियों का उत्पीड़न कर रही है। अगर सरकार के इशारे पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो अब आगे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव जीता गया है, उसी तरह से तैयारी करके 2024 का आम लोकसभा चुनाव जीतेंगे और चौधरी साहब के जन्मदिन पर संकल्प लेते है कि भाजपा सरकार को हटाएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img