Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

पांच फौजी समेत 89 संक्रमित, दो की मौत

  • 2836 टेस्टिंग में 89 निकले संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 12157
  • कोरोना से जीत कर 111 घर गए, 1398 मरीज कर रहे संघर्ष

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना संक्रमितों की संख्या में भले ही लगातार गिरावट आ रही हो, लेकिन ऐसे संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो प्राइवेट डाक्टरों से इस शर्त पर इलाज करा रहे हैं कि उनका कोविड टेस्ट न कराया जाए। रविवार को हुई 2836 टेस्टिंग में 89 लोग संक्रमित निकले हैं और दो मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।

अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। आज कोरोना से जंग जीतकर 111 लोग सकुशल घर चले गए। अब तक कोरोना से 10471 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। जबकि 1398 लोग अभी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।

सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि कोरोना के कारण कई मोहल्ले चपेट में आ रहे हैं। सोफीपुर की गली नंबर छह में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित हो गए। पूर्वा अहिरान में हेल्थ वर्कर समेत दो लोग, सुभाषपुरी कंकरखेड़ा के दंपति, गंगानगर का पांच साल का बच्चा, डिफेंस कालोनी की महिला, गोविंदपुरी कंकरखेड़ा में तीन लोग, संत विहार निवासी फौजी के अलावा चार फौजी को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया।

नेहरु नगर में दो लोग, तारापुरी में एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत तीन लोग, इन्द्रा नगर खत्ता रोड, थापर नगर, खैरनगर, जैदी सोसायटी में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बलबंत इन्क्लेव में एक ही परिवार के छह लोग और सूरजकुंड रोड में परिवार के तीन लोग संक्रमित हो गए।

तक्षशिला कालोनी बी ब्लॉक, प्रभात कालोनी, ली गार्डन, शील कुंज, पुष्प विहार मोदीपुरम, अजंता कालोनी में संक्रमित निकले हैं। सीएमओ ने बताया कि अजंता कालोनी निवासी 40 वर्षीय पुरुष और सरधना निवासी 40 वर्षीया महिला की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने 30 लोगों की कराई कोरोना जांच

सरधना क्षेत्र में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 30 लोगों की जांच कराई गई। अच्छी बात ये रही कि सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली।

सरधना क्षेत्र में रोजाना हो रही जांच में नए केस सामने आ रहे हैं। अब तक करीब 200 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। जबकि सात लोगों की कोरोना की चपेट में मौत हो चुकी है। रविवार को स्वस्थ्य विभाग द्वारा कुल 30 लोगों की जांच कराई गई। अच्छी बात ये रही कि सभी लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।

जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार का कहना है कि 30 लोगों की जांच कराई गई। सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में...

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img