Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

जानिए, इस सप्ताह बन रहे हैं ये खास योग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण और शुभ योग बन रहे हैं। ये योग कार्य की सफलता और शुभ फल प्रदान करने के लिहाज से बहुत ही उत्तम हैं। इस सप्ताह सर्वाथसिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है।

अगर आप भी दिवाली से पहले कोई भी शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं तो ये योग बहुत ही शुभ हैं। कार्य शुभ योग-संयोग देखकर किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है।

आज 26 अक्टूबर को रवियोग बन रहा है। सूर्य का अभीष्ट प्राप्त होने के कारण यह बहुत प्रभावशाली योग है। ऐसा माना जाता है कि किसी अशुभ कार्य की आंशका को नष्ट कर यह शुभ कार्य में बदलने की क्षमता रखता है।

वहीं 27 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग लग रहा है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग में किए गए कार्य का तीन गुना फल मिलता है। इसलिए इस योग में कीमती वस्तुओं की खरीददारी और दान पुण्य करना चाहिए।

29 अक्टूबर, गुरुवार और 30 अक्टूबर, शुक्रवार को सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, सर्वार्थ सिद्धि योग में किया गया कोई भी कार्य फलकारी और पूर्ण रूप से सफल होता है।

  • 26 अक्टूबर, सोमवार – रवियोग
  • 27 अक्टूबर, मंगलवार – त्रिपुष्कर योग
  • 29 अक्टूबर, गुरुवार – सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग
  • 30 अक्टूबर, शुक्रवार – सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img